Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Gurpreet Gopi was detained at Tohana station in Fatehabad for supporting the Jantar Mantar protest.
{"_id":"6abf93aaea47ca533a085066","slug":"video-gurpreet-gopi-was-detained-at-tohana-station-in-fatehabad-for-supporting-the-jantar-mantar-protest-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन में टोहाना स्टेशन से हिरासत में लिए गुरप्रीत गोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन में टोहाना स्टेशन से हिरासत में लिए गुरप्रीत गोपी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में रतिया में भी विरोध देखने को मिला। इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी को शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे टोहाना रेलवे स्टेशन से पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें रतिया शहर थाना लाया गया।
गुरप्रीत गोपी को रतिया थाना लाए जाने की सूचना मिलते ही इंकलाबी नौजवान सभा और भारतीय किसान यूनियन से जुड़े कार्यकर्ता थाना परिसर के बाहर एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह के नेतृत्व में धरना दिया और गुरप्रीत गोपी की रिहाई की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए निर्भय सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध करने वालों को हिरासत में लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी अपनी आवाज उठाता रहेगा।
हिरासत से नहीं दबेगी आवाज : गुरप्रीत गोपी
रिहाई के बाद गुरप्रीत गोपी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और संवैधानिक संस्थाओं से सवाल पूछना नागरिकों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वालों को हिरासत में लेकर आंदोलन की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। संगठन लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगा।
पुलिस कार्रवाई का विरोध : रवि रतिया
यूनियन नेता रवि रतिया ने कहा कि किसानों और युवाओं की आवाज को पुलिस कार्रवाई के जरिए दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के लिए जगह होनी चाहिए। उन्होंने गुरप्रीत गोपी को टोहाना से हिरासत में लेकर रतिया लाए जाने की कार्रवाई का विरोध किया।
करीब एक घंटे तक चले धरने के बाद पुलिस ने गुरप्रीत गोपी को रिहा कर दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान पार्षद सतपाल डडवाल, हैप्पी, बब्बू रंजीत, लखविंदर सहित इंकलाबी नौजवान सभा और किसान यूनियन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डिटेन किया था : थाना प्रभारी
शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गुरप्रीत सिंह गोपी को डिटेन किया गया था। करीब दो घंटे बाद पूछताछ पूरी होने पर उन्हें वापस भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।