{"_id":"6a74778e6e66e656780e76e0","slug":"video-crocodile-spotted-on-kachnara-road-panic-among-villagers-in-lakhimpur-kheri-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: कचनारा मार्ग पर दिखा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीमों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: कचनारा मार्ग पर दिखा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीमों में दहशत
Mukesh Kumar
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:31 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के बिजुआ इलाके में बुधवार दोपहर भीरा वन रेंज के ग्राम पंचायत मंझोरा के मजरा कचनारा में एक मगरमच्छ सड़क पर आ गया। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिछले कई दिनों से यह मगरमच्छ कचनारा और दौलतापुर के बीच तालाबों, नदी किनारों और आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मगरमच्छ ने अब तक कई कुत्तों और बेसहारा पशुओं का शिकार किया है। रफीक अहमद के कई कुत्ते भी इसका शिकार बन चुके हैं। ग्रामीण भयभीत हैं, इससे बच्चे और पशुपालक तालाबों तथा सुनसान रास्तों पर जाने से बच रहे हैं। भीरा रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।