फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Illegal urea being transported from India to Nepal seized

Lakhimpur Kheri News: भारत से नेपाल ले जाई जा रही अवैध यूरिया जब्त

Thu, 06 Aug 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Illegal urea being transported from India to Nepal seized
संपूर्णानगर पुलिस द्वारा पकड़ी गई खाद। स्रोत:  पुलिस
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही यूरिया जब्त कर तीन नेपाली युवकों को पकड़ लिया। बरामद खाद और आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, पलिया के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान बसही कवच पोस्ट पर साइकिल से यूरिया ले जा रहे धन बहादुर चौधरी, रमेश चौधरी और विकास चौधरी निवासी गोकुलपुर, लक्ष्मीपुर, जिला कंचनपुर (नेपाल) को पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों किसी भी दुकान की जानकारी नहीं दे सके। उनका कहना था कि यूरिया उन्हें एक अज्ञात युवक ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बरामद यूरिया और तीनों आरोपियों को सीमा शुल्क विभाग, पलिया के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed