फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur became the runner-up in the state with 77 medals.

Lakhimpur Kheri News: 77 पदकों के साथ प्रदेश में रनरअप बना लखीमपुर

Thu, 06 Aug 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur became the runner-up in the state with 77 medals.
स्वर्ण पदक विजेता आरोही सिंह। स्रोत: आयोजक
लखीमपुर खीरी। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 42वीं सब जूनियर, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर, 10वीं कैडेट और 15वीं फ्रेशर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लखीमपुर की टीम ने 77 पदक जीतकर प्रदेश में रनरअप बनने का गौरव हासिल किया। टीम ने 35 स्वर्ण, 21 रजत और 21 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 2,500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान लखनऊ की टीम को मिला।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एसएम आसिफ ने बताया कि प्रतियोगिता के ऑफिशियल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रमुख पदक विजेता
स्वर्ण पदक:
सहजदीप सिंह, नवदीप कौर, राखी गौतम, स्नेहिल, दीपांशी प्रजापति, प्रथम सिंह, मोहिनी कश्यप, पूर्ती देवी, युवराज गुप्ता, विवेक कुमार, पार्थ सारथी सिंह, आकांक्षा शुक्ला, अदीप सिंह, आबिदा फिरदौस, अफ्शां खान, जसमेल कौर, मो. समीर अंसारी, अंशिका जायसवाल सहित अन्य खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत पदक:
युग श्रीवास्तव, मो. समीर अंसारी, आकांक्षा शुक्ला, प्रांजल गुप्ता, युवराज गुप्ता, मोहिनी कश्यप, पार्थ सारथी सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों ने रजत पदक जीते।

कांस्य पदक:
नूरी खान, समृद्धि मिश्रा, आरोही सिंह, दीपाली मौर्य, अनन्या मौर्य, अविका शर्मा, अदिति कश्यप सहित अन्य खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते।

स्वर्ण पदक विजेता आरोही सिंह। स्रोत: आयोजक

स्वर्ण पदक विजेता आरोही सिंह। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed