फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cervical cancer prevention campaign lags behind

Lakhimpur Kheri News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अभियान पिछड़ा

Thu, 06 Aug 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cervical cancer prevention campaign lags behind
लखीमपुर खीरी। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चला रहा है। अभियान के तहत जिले की 48,340 किशोरियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अब तक महज 20 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो सका है।
विज्ञापन

जिले में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकीं और 15वें वर्ष में प्रवेश कर चुकीं किशोरियों के लिए मई से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के सहयोग से गांव-गांव और सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचने का दावा किया था। इसके बावजूद अगस्त तक केवल 20 प्रतिशत किशोरियों को ही टीका लग पाया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार निजी क्षेत्र में एचपीवी वैक्सीन की कीमत चार हजार रुपये से अधिक है, जबकि सरकारी अस्पतालों में यह पूरी तरह निशुल्क लगाई जा रही है। यह वैक्सीन बच्चेदानी के मुंह के कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि अभियान को गति देने के लिए 5 से 10 अगस्त तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को 1800 से अधिक किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। प्रयास है कि निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed