फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacks one-week-old calf

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए ने एक सप्ताह के बछड़े पर किया हमला

Thu, 06 Aug 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks one-week-old calf
निघासन। सिंगाही क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौरंगाबाद के मजरा बथुआ टापर में बृहस्पतिवार तड़के तेंदुए ने एक सप्ताह के गाय के बछड़े पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे टहल सिंह के घर के बाहर बंधे बछड़े पर तेंदुए ने हमला कर उसकी गर्दन दबोच ली। शोर सुनकर परिजन बाहर दौड़े तो तेंदुआ बछड़े को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घायल बछड़े की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की। उनका कहना है कि तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई बड़ी घटना हुई तो इसकी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed