{"_id":"6a747ff04caca7a8ea0743a4","slug":"video-gada-yana-utapaugdhana-ka-aarapa-rajanata-sa-pararata-tha-bjabhashhanae-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: यौन उत्पीड़न के आरोप राजनीति से प्रेरित थे : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: यौन उत्पीड़न के आरोप राजनीति से प्रेरित थे : बृजभूषण
गोंडा: महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित 'सत्यमेव जयते सम्मान समारोह' में अपने खिलाफ लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यदि वह झुक जाते तो मामला समाप्त हो जाता, लेकिन उनके चरित्र का कत्ल हो जाता।
उन्होंने कहा कि पहलवानों से जुड़ा मामला केवल 'गुड टच' और 'बैड टच' तक सीमित था। पदक पहनाने के दौरान हुए स्पर्श को आधार बनाकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया। उन्होंने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि कठिन समय में जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा।
इससे पहले चार्टर्ड विमान से अयोध्या पहुंचने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद वह विशाल काफिले के साथ नंदिनी नगर पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। समारोह में हजारों समर्थक, जनप्रतिनिधि और संत मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।