{"_id":"6a74c2cb251b4eb05d04b739","slug":"video-meerut-district-magistrate-inspects-the-ganga-canal-towpath-kanwar-route-and-reviews-the-arrangements-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: जिलाधिकारी ने गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जिलाधिकारी ने गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने अधिकारियों के साथ गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नानू पुल से भोले की झाल तक कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत कर यात्रा मार्ग पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।