{"_id":"6a74711422c9a4f26901e1ec","slug":"video-wave-of-grief-following-the-demise-of-mla-umashankar-singh-people-flock-to-his-khanwar-residence-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर, खनवर आवास पर उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर, खनवर आवास पर उमड़े लोग
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:03 PM IST
Link Copied
बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक आवास खनवर पर गुरुवार सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। रात से ही शुभचिंतकों, समर्थकों और आम लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। जिस आवास पर विधायक उमाशंकर सिंह प्रतिदिन लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा देते थे, आज वहीं लोग उनकी तस्वीर के सामने खड़े होकर नम आंखों से उन्हें निहारते नजर आए। हर चेहरे पर गम और मायूसी साफ झलक रही थी। परिवार के सभी सदस्य इस समय लखनऊ स्थित आवास पर मौजूद हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर दोपहर एक बजे लखनऊ से रवाना होगा और करीब तीन बजे खनवर स्थित पैतृक आवास पहुंचेगा। यहां क्षेत्र की जनता के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को बलिया के गंगा घाट पर पूरे राजकीय एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।