{"_id":"6a740a4eed153ded3909e2f8","slug":"video-kinnaur-nigulsari-landslide-nh5-closed-traffic-jam-himachal-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kinnaur Landslide: निगुलसरी में भारी भूस्खलन से NH-5 बंद, किन्नौर-शिमला मार्ग पर यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur Landslide: निगुलसरी में भारी भूस्खलन से NH-5 बंद, किन्नौर-शिमला मार्ग पर यातायात ठप
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:47 AM IST
Link Copied
किन्नौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर गुरुवार सुबह निगुलसरी के पास भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और भारी मात्रा में मलबा सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। हाईवे बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद लोगों ने वैकल्पिक मार्ग का रुख किया, लेकिन वहां भी वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। इससे किन्नौर और शिमला के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि अत्यंत आवश्यक न हो तो फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें। यात्रा पर निकलने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। संबंधित विभाग की टीमें सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी हुई हैं।
बरसात के मौसम में किन्नौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। निगुलसरी क्षेत्र पहले भी कई बार भूस्खलन की वजह से प्रभावित हो चुका है। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।