Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Diksha from Government Senior Secondary School, Khedi-Asra, secured the first position in the essay writing competition in Jhajjar.
{"_id":"6a7473d39e4f876edc0dfbaa","slug":"video-diksha-from-government-senior-secondary-school-khedi-asra-secured-the-first-position-in-the-essay-writing-competition-in-jhajjar-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में निबंध लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ीआसरा की दीक्षा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में निबंध लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ीआसरा की दीक्षा प्रथम
झज्जर। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी खुम्मार में वीरवार को खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, विधिक जागरूकता, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति समझ विकसित करना और न्याय के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का निर्माण करना था। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने विधिक विषयों पर अपने ज्ञान, तार्किक क्षमता, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता ने कहा कि विधिक साक्षरता एक जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनने की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। जिला लीगल लिटरेसी समन्वयक कृष्ण वशिष्ठ ने कहा कि विधिक साक्षरता केवल कानूनों की जानकारी तक सीमित नहीं है बल्कि यह न्याय, समानता, संवैधानिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार एवं समाज में भी विधिक जागरूकता का संदेश पहुंचाकर एक न्यायपूर्ण एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।