Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar youth returns from Russia with shocking revelations: claims of job fraud, pressure to join the army, and wandering hungry and thirsty in the forest; complaint filed at the Anti-Fraud Police Station
{"_id":"6a746cc86c58e951510cac4f","slug":"video-jalandhar-youth-returns-from-russia-with-shocking-revelations-claims-of-job-fraud-pressure-to-join-the-army-and-wandering-hungry-and-thirsty-in-the-forest-complaint-filed-at-the-anti-fraud-police-station-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रूस से लौटे जालंधर के युवक का बड़ा खुलासा: नौकरी के नाम पर ठगी, आर्मी जॉइन करने का दबाव और जंगल में भूखे-प्यासे भटकने का दावा, एंट्री फ्रॉड थाने में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस से लौटे जालंधर के युवक का बड़ा खुलासा: नौकरी के नाम पर ठगी, आर्मी जॉइन करने का दबाव और जंगल में भूखे-प्यासे भटकने का दावा, एंट्री फ्रॉड थाने में शिकायत
रूस से वापस लौटे जालंधर के रामनगर निवासी आकाशदीप ने ट्रैवल एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती साझा की। उनका दावा है कि एजेंट ने वर्क वीजा, फूड पैकेजिंग की नौकरी, बेहतर रहने-खाने की सुविधा और अच्छी सैलरी का वादा किया था, लेकिन उन्हें टूरिस्ट वीजा पर रूस भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर बेहद खराब हालात में रखा गया और बाद में कंस्ट्रक्शन का काम करने के लिए मजबूर किया गया। आकाशदीप का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें रूसी सेना में शामिल होने का विकल्प दिया गया और लाखों रुपये मिलने का लालच भी दिया गया। आकाशदीप के मुताबिक, सेना में भर्ती होने से इनकार करने के बाद एजेंट ने किसी भी तरह की मदद से हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने दावा किया कि टूरिस्ट वीजा पर काम के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद उन्हें जंगल में छिपकर कई दिन भूखे-प्यासे बिताने पड़े। बाद में एक स्थानीय व्यक्ति और उसके दोस्त की मदद से वे सुरक्षित बाहर निकल सके और परिवार की सहायता से भारत लौटे। उनका कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में करीब 8 लाख रुपये खर्च हो गए। आकाशदीप ने बताया कि उन्होंने जालंधर निवासी एजेंट पवन कुमार के खिलाफ एंटी फ्रॉड थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद समझौते के बहाने बुलाकर उनके परिवार के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।