Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
SDM Ankit Kumar heard grievances at a grievance redressal camp in Gohana and emphasized their time-bound resolution.
{"_id":"6a7471effd5fb2515a066eb2","slug":"video-sdm-ankit-kumar-heard-grievances-at-a-grievance-redressal-camp-in-gohana-and-emphasized-their-time-bound-resolution-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना में एसडीएम अंकित कुमार ने समाधान शिविर में सुनीं शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में एसडीएम अंकित कुमार ने समाधान शिविर में सुनीं शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर
गोहाना। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम अंकित कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। शिविर में दुराना गांव में नाले की निकासी, परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन, बिजली कनेक्शन और अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई की गई, जबकि शेष शिकायतों के जल्द समाधान का भरोसा दिया गया। एक शिकायत मिलने पर एसडीएम स्वयं अधिकारियों के साथ परशुराम चौक से मिगलानी कॉलोनी तक पहुंचे और नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को नालों की सफाई तुरंत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।