{"_id":"6a7578ab215a3c8fa208c988","slug":"video-unnao-kinnar-house-loot-gangaghat-jajmau-dakari-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: किन्नर के घर में हथियारबंद बदमाशों का धावा, 10 लाख नकद, 100 ग्राम सोना और अपाचे बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: किन्नर के घर में हथियारबंद बदमाशों का धावा, 10 लाख नकद, 100 ग्राम सोना और अपाचे बाइक लूटी
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की जाजमऊ चौकी अंतर्गत डकारी गांव के शास्त्री नगर मोहल्ले में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक किन्नर के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने किन्नर और उसके ड्राइवर को बंधक बनाकर मारपीट की और करीब 10 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम सोना तथा एक अपाचे बाइक लूटकर फरार हो गए। जाते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि पहचान न हो सके। सूचना पर एसपी और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पीड़ित किन्नर वैशाली ने पुलिस को बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से अपने ड्राइवर मोहम्मद आसिफ के साथ शास्त्री नगर में रह रही हैं। गुरुवार तड़के करीब दो बजे तीन से चार बदमाश घर के पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर अंदर घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने असलहों के बल पर दोनों के साथ मारपीट की, उन्हें रस्सी से बांध दिया और घर में रखी नकदी, जेवरात और अपाचे बाइक लूट ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।