Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Man writes on Instagram, "Do not attend my funeral," then hangs himself

कानपुर: इंस्टाग्राम पर लिखा- मेरी अंतिम यात्रा में मत आना, फिर लगा लिया फंदा, युवक की मौत से मचा कोहराम

Mon, 16 Nov 2026 03:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 16 Nov 2026 03:35 PM IST
सार

कोहना में पत्नी से विवाद के चलते युवक ने जान दे दी। परिजनों ने प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी। 

विज्ञापन
Kanpur: Man writes on Instagram, "Do not attend my funeral," then hangs himself
युवक ने मौत को गले लगाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खून के रिश्तों में नाराजगी हो जाए तो मुलाकात अंतिम यात्रा पर होती है... इसलिए मेरी अंतिम यात्रा में वे लोग न आएं। इंस्टाग्राम पर यह स्टेटस लगाने के कुछ घंटे बाद ही कोहना क्षेत्र के पुराना कानपुर निवासी अनुज दिवाकर (38) ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार देर रात उसका शव फंदे से लटकता मिला तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोहना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


अनुज पेशे से ड्राइवर था। परिवार में पत्नी छाया और दो बेटियां अन्नी व आरू हैं। भाई जितेंद्र के मुताबिक, अनुज और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि पत्नी उस पर परिवार से अलग किराये का कमरा लेकर रहने का दबाव बनाती थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि पत्नी के नवाबगंज निवासी एक युवक से प्रेम संबंध थे। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद रहता था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जितेंद्र ने बताया कि पत्नी करीब नौ महीने से अनुज से अलग रह रही थी। इसके बावजूद दोनों के बीच विवाद जारी था। आरोप है कि पत्नी रास्ते में मिलने पर अनुज के साथ मारपीट करती थी। दीपावली के दिन भी ड्यूटी से लौटते समय उसे रास्ते में रोककर पीटा था। दो दिन पहले पत्नी घर पहुंची थी और मां व अनुज के साथ गालीगलौज और मारपीट की थी। परिजनों का कहना है कि इन घटनाओं से अनुज परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रविवार देर शाम अनुज घर पहुंचकर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। वहां उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर कोहना पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया।

 

मोबाइल चेक करने पर सामने आया आखिरी स्टेटस
पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो अनुज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगाया गया आखिरी स्टेटस मिला। इसमें उसने खून के रिश्तों में नाराजगी और अंतिम यात्रा का जिक्र करते हुए करीबियों से उसमें शामिल न होने की बात लिखी थी। परिजनों ने इसी के आधार पर पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। कोहना थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed