{"_id":"6a756f248c73c88cf10f0d63","slug":"video-una-stray-cattle-action-six-bulls-caught-gaushala-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: ऊना में आवारा बैलों पर नगर निगम का एक्शन, छह पशु पकड़े और गौशाला भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: ऊना में आवारा बैलों पर नगर निगम का एक्शन, छह पशु पकड़े और गौशाला भेजे
Ankesh Dogra
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:07 AM IST
शहर में आवारा घूम रहे बेसहारा बैलों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार सुबह विशेष अभियान चलाया। नगर निगम और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई करते हुए छह आवारा बैलों को पकड़कर बंगाणा स्थित गौशाला भेजा।
अभियान के दौरान टीम ने मलाहत, राजकीय महाविद्यालय ऊना और रेलवे लाइन के आसपास घूम रहे बेसहारा बैलों को काबू किया। टीम ने बैलों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और विशेष वाहन के माध्यम से गौशाला पहुंचाया।
दो दिन पहले मलाहत क्षेत्र में एक आवारा बैल ने हमला कर एक बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को हटाने की मांग उठाई थी। इसके बाद नगर निगम ने तत्काल विशेष अभियान शुरू किया।
नगर निगम आयुक्त पृथीपाल सिंह ने बताया कि शहर में आवारा पशुओं के कारण लोगों की सुरक्षा प्रभावित न हो, इसे देखते हुए अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखे जाएंगे, ताकि सड़क हादसों और अन्य अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।