{"_id":"6a755c5b47fa7e6d5801ba57","slug":"video-video-aatharasha-kamapalkasa-ka-tasara-majal-para-lga-aaga-maca-afara-tafara-thamakal-karamaya-na-40-manata-ma-paya-kab-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आदर्श कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने 40 मिनट में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आदर्श कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने 40 मिनट में पाया काबू
इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास स्थित आदर्श कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल की गैलरी में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे कूड़े के ढेर में आग लग गई। कूड़े में थर्माकोल के टुकड़े होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। लपटों की चपेट में गैलरी में लगे बिजली के तार और दुकानों के फ्लेक्स भी आ गए।
आग और धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मड़ियांव पुलिस और बीकेटी दमकल केंद्र को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एफएसओ बीकेटी प्रशांत कुमार दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया।
करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गैलरी में रखे कूड़े के ढेर में किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।