{"_id":"6a75ae7914773c0f1e0b9932","slug":"rld-up-president-and-former-mlc-ramashish-rai-has-resigned-from-party-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: जयंत चौधरी को बड़ा झटका, यूपी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने रालोद से दिया इस्तीफा; BJP से आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: जयंत चौधरी को बड़ा झटका, यूपी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने रालोद से दिया इस्तीफा; BJP से आए थे
Fri, 07 Aug 2026 03:37 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:37 PM IST
सार
UP Politics: जयंत चौधरी को यूपी में बड़ा झटका लगा है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने रालोद से इस्तीफा दे दिया है। वह बीजेपी से पार्टी में आए थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जयंत चौधरी।
- फोटो : स्रोत- स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रामाशीष राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हाल ही में जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश रालोद में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की थी। इसके साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष को प्रदेश की जिला इकाइयों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। माना जा रहा है कि इसी संगठनात्मक बदलाव के बाद रामाशीष राय ने पार्टी से नाता तोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन
रामाशीष राय पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। वह करीब दो दशक तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े रहे। भाजपा के टिकट पर उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य भी मनोनीत किया गया था। हालांकि, बाद में अपेक्षित राजनीतिक महत्व और जिम्मेदारी नहीं मिलने से उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद वह राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए। पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें उत्तर प्रदेश रालोद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अब उनके इस्तीफे से प्रदेश में रालोद की संगठनात्मक राजनीति को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।