{"_id":"6a759f9ec93b3fac3d0c8be9","slug":"video-rashhataraya-hathakaragha-thavasa-rajayapal-aanathabna-patal-na-karagara-ka-samamana-oura-savavalbna-para-thaya-jara-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कारीगरों के सम्मान और स्वावलंबन पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कारीगरों के सम्मान और स्वावलंबन पर दिया जोर
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर समरसता सेवा संस्थान की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। उन्होंने हथकरघा और हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों के योगदान की सराहना करते हुए उनके आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर जोर दिया।
राज्यपाल ने कहा कि देश की पारंपरिक कला और शिल्प को संरक्षित करने के साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सपेरा समाज के लोग भी पारंपरिक वेशभूषा के साथ मौजूद रहे और अपनी सांस्कृतिक पहचान का परिचय दिया। इस दौरान हथकरघा से जुड़े कारीगरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। आयोजन में पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के संरक्षण तथा उनके प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।