{"_id":"6a759f912659d2adeb03932d","slug":"video-video-saparanae-samathhana-thavasa-ma-umaugdha-shakayata-nal-savara-ka-samasaya-lkara-pahaca-lga-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ीं शिकायतें, नाला-सीवर की समस्या लेकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ीं शिकायतें, नाला-सीवर की समस्या लेकर पहुंचे लोग
लखनऊ के लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मेयर और नगर आयुक्त ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
सुनवाई के दौरान कई लोगों ने नाला और सीवर की गंभीर समस्याएं उठाईं। एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले दो वर्षों से नाले का पानी भरा रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, एक अन्य नागरिक ने आरोप लगाया कि उसके घर में सीवर का पानी भर रहा है, जिससे परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सफाई, जलभराव, सड़क और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें भी अधिकारियों के समक्ष रखी गईं।
मेयर और नगर आयुक्त ने संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का मौके पर निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।