फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fire breaks out at KGMU due to short circuit, causing panic; 50 children safely shifted to another ward.

UP: केजीएमयू में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी; 50 बच्चों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट

Fri, 07 Aug 2026 03:18 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 07 Aug 2026 03:18 PM IST
सार

केजीएमयू के सर्जरी विभाग में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद धुआं फैल गया, जिससे करीब 50 बच्चों को एहतियातन दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और सभी मरीज सुरक्षित रहे। घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे।

विज्ञापन
UP: Fire breaks out at KGMU due to short circuit, causing panic; 50 children safely shifted to another ward.
केजीएमयू में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के सर्जरी विभाग में गुरुवार तड़के शॉर्ट सर्किट से स्विच बोर्ड में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से उठे धुएं के कारण पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड प्रभावित हुआ, जिसके चलते वहां भर्ती करीब 50 बच्चों को एहतियातन दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सर्जरी विभाग स्थित पीडियाट्रिक सर्जरी यूनिट के पास स्विच बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। कुछ ही देर में धुआं पूरे वार्ड में फैलने लगा। धुआं भरते ही बच्चों के परिजनों, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही केजीएमयू प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में भर्ती करीब 50 बच्चों को तत्काल दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया गया। एहतियातन आईसीयू में भर्ती बच्चों को भी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से मरीजों को शिफ्ट करने में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तीमारदारों ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान न तो फायर अलार्म बजा और न ही परिसर में लगे कई अग्निशमन उपकरण सक्रिय हुए। उनका कहना था कि यदि अलार्म समय पर बज जाता तो स्थिति से और जल्दी निपटा जा सकता था।


केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह ने बताया कि स्विच बोर्ड में लगी आग पर तत्काल नियंत्रण पा लिया गया। धुएं के कारण बच्चों को प्रोटोकॉल के तहत दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। सभी मरीज सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed