{"_id":"6a75afcaa625016d5f0bd909","slug":"video-video-ramathasa-ralva-fataka-adarapasa-naramanae-para-vavatha-makana-malka-ka-varathha-sa-raka-kama-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रामदास रेलवे फाटक अंडरपास निर्माण पर विवाद, मकान मालिकों के विरोध से रुका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रामदास रेलवे फाटक अंडरपास निर्माण पर विवाद, मकान मालिकों के विरोध से रुका काम
लखनऊ के कृष्णा नगर स्थित पंडित खेड़ा में रामदास रेलवे फाटक पर बन रहे अंडरपास का निर्माण कार्य स्थानीय लोगों के विरोध के चलते फिलहाल रुक गया है। यहां अंडरपास का एक हिस्सा लगभग पूरा हो चुका है, जबकि दूसरी ओर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों ने निर्माण के स्वरूप पर आपत्ति जताई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके पास चार पहिया वाहन हैं और यदि अंडरपास का निर्माण वर्तमान योजना के अनुसार पूरा हो गया तो घरों से वाहन निकालना मुश्किल हो जाएगा। उनका सुझाव है कि पुल का निर्माण आधी दूरी तक ही किया जाए, ताकि कॉलोनी के लोगों के लिए वाहन निकालने का रास्ता बना रहे। लोगों के विरोध के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर ऐसा समाधान निकालने की मांग की है, जिससे निर्माण कार्य भी पूरा हो और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी भी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।