{"_id":"6a7555775bc3b0eee0053ebd","slug":"video-three-youths-from-ferozepur-arrested-in-faridkot-with-50-grams-of-heroin-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में 50 ग्राम हेरोइन सहित फिरोजपुर के 3 युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में 50 ग्राम हेरोइन सहित फिरोजपुर के 3 युवक गिरफ्तार
फरीदकोट में थाना सिटी पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोजपुर जिले के गांव दुलचीके निवासी जसकरण सिंह उर्फ कर्ण, उसके साथी सेवक सिंह तथा फिरोजपुर के ही गांव प्रीतम सिंह वाला निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी के सब-इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान अनाज मंडी क्षेत्र में शक के आधार पर जसकरण सिंह उर्फ कर्ण को काबू किया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान जसकरण ने खुलासा किया कि उसने यह हेरोइन अपने दो साथियों सेवक सिंह और गुरसेवक सिंह उर्फ काला से प्राप्त की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी मामले में नामजद कर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि हेरोइन की सप्लाई चेन और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा सके। मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।