Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Wanted accused in Kaithal theft cases (Pundri and Bata) arrested after police encounter; sustained gunshot wound to the leg.
{"_id":"6a7554626a4b5aab7d06e9bf","slug":"video-wanted-accused-in-kaithal-theft-cases-pundri-and-bata-arrested-after-police-encounter-sustained-gunshot-wound-to-the-leg-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल के पूंडरी व बाता में चोरी के मामलों का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल के पूंडरी व बाता में चोरी के मामलों का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पूंडरी व बाता क्षेत्र में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी को सीआईए कलायत द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया की सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए शनिवार सुबह गश्त दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली टोहाना निवासी एक आरोपी अवैध पिस्टल के साथ बाता चोशाला रोड़ पर मौजूद है, जो पूंडरी व बाता में कई चोरी की वारदात करने के मामलों वांछित है।
करीब 1 बजे पुलिस टीम की ओर से बाता चोशाला रोड़ पर दबीश दी गई। वहां एक संदिग्ध युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया तथा अपने अवैध पिस्टल से पुलिस की तरफ फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे आत्मसम्पर्ण करने के लिए वार्निंग देते हुए हवाई फायर किए गए। आरोपी ने दोबारा से फायरिंग करदी।
पुलिस टीम ने आत्मरक्षा एवं आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांगों की ओर फायर किया। इस दौरान एक गोली आरोपी की बाईं टांग में लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे काबू कर लिया।
घायल आरोपी की पहचान टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद हुआ। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। आगामी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।