फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BKU staged a protest after locking the Market Committee office.

Kaithal News: भाकियू ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ कर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
BKU staged a protest after locking the Market Committee office.
कलायत में मार्किट कमेटी कार्यालय की तालाबंदी करते किसान। संवाद
कलायत। कलायत अनाज मंडी में धान खरीद के नाम पर किसानों को परेशान करने के आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। संगठन की ओर से तय रूपरेखा के अनुसार सुबह 11 से लेकर शाम तीन बजे तक यह प्रदर्शन चला। इस दौरान मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला जड़कर किसान बाहर डेरा डाले रहे। तनावपूर्ण स्थिति के कारण मार्केट कमेटी अधिकारी व पुलिस कर्मी मौका स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों ने भाकियू वरिष्ठ नेता जिया लाल ढूंढवा की अगुवाई मेंं जोरदार प्रदर्शन किया। उनके साथ बड़ी संख्या में किसान यूनियन पदाधिकारी-कार्यकर्ता और आम किसान मौजूद रहे। जिला लाल ढूंढवा ने कहा कि एमएसपी पर धान की खरीद नहीं की जा रही। बायोमीट्रिक सिस्टम के नाम पर भी किसानों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। एजेंसी की ओर से किसानों की धान खरीद नहीं की जा रही। औने-पौने दामों पर किसानों की फसल लूटी जा रही है।
विज्ञापन

मंडी मेंं धान खरीद व्यवस्था को सुचारू रूप सेे चलाने के लिए हैफेड़ के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नजर नहीं आ रहे जबकि मिलरों की मंडी में सक्रियता जारी है। भाकियू नेताओं ने कहा कि इस बार फसल कटाई के समय बरसात नहीं हुई। इसलिए धान में नमी की मात्रा ज्यादा होने का सवाल नहीं उठता। इसके साथ ही फसलों में कोई बीमारी नहीं है। बेहद साफ-सुथरा धान मंडियों में पहुंच रहा है। बावजूद इसके नमी के नाम पर किसानों की फसल खरीदने मेंं अधिकारी खामियां निकाल रहे हैं। फसल खरीदने की जिम्मेवारी सरकार की है। इसलिए इस मामले मेंं जो भी अधिकारी गड़बड़ी कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष अधिकारियों को करवाया गया है स्थिति से अवगत
मार्केट कमेटी सचिव अजय कुमार ने कहा कि धान खरीद के प्रति प्रशासन सजग है। जो भी समस्या फसल खरीदने व बेचने मेंं आती है, उसका तत्काल समाधान किया जा रहा है। जिला उपायुक्त के निर्देश पर खुद एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भी बैठकें करने के साथ-साथ मंडियों का दौरा किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान किसानों की ओर से उठाई गई समस्याओं से शीर्ष अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।

कलायत में मार्किट कमेटी कार्यालय की तालाबंदी करते किसान। संवाद

कलायत में मार्किट कमेटी कार्यालय की तालाबंदी करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed