फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Monkey Two groups Clash Blocks Road for 30 Minutes in etah up viral news

UP: बंदरों के दो झुंडों में भीषण संघर्ष, आधे घंटे तक रास्ता रहा बंद; बार-बार वीडियो देखने पर हो जाएंगे मजबूर

Fri, 07 Aug 2026 02:58 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 02:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के राजा का रामपुर कस्बे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बंदरों के गुटों के बीच हिंसक झड़प ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। आपसी वर्चस्व की लड़ाई में बंदरों के दो समूह आपस में भिड़ गए, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Monkey Two groups Clash Blocks Road for 30 Minutes in etah up viral news
बंदरों के दो झुंडों में भीषण संघर्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के राजा का रामपुर के कस्बा के मोहल्ला मलियान स्थित पहरा-रुदायन मार्ग पर शुक्रवार को बंदरों के दो झुंडों के बीच हुए भीषण संघर्ष के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान सड़क पर बंदरों का कब्जा बना रहा, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




 

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदरों के दोनों झुंड सड़क के बीचों-बीच एक-दूसरे से भिड़ गए। लगातार हो रहे संघर्ष के कारण कोई भी व्यक्ति मार्ग से गुजरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। स्कूल जाने वाले बच्चे, स्थानीय निवासी और अन्य राहगीर दूर खड़े होकर तमाशा देखते रहे। लगभग आधे घंटे बाद एक भारी वाहन के आने पर बंदर सड़क से हटे और उनका संघर्ष पास की एक गली में पहुंच गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में दहशत का माहौल बना रहता है। लोगों का कहना है कि बंदरों की वजह से कई छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें पकड़ने या उनके आतंक से राहत दिलाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों के बढ़ते आतंक पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed