{"_id":"6a75566387a46b90450aec0c","slug":"police-found-eleven-couples-in-objectionable-condition-in-cafe-raid-in-agra-2026-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैफे में छापा: पुलिस के पहुंचते ही मची हड़बड़ी, इस हाल में थे युवक-युवतियां; ऐसी चीजें देख पुलिस भी रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैफे में छापा: पुलिस के पहुंचते ही मची हड़बड़ी, इस हाल में थे युवक-युवतियां; ऐसी चीजें देख पुलिस भी रह गई सन्न
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:22 AM IST
सार
नंद प्लाजा में कैफे और मिनी मूवी स्टेशन की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को कैफे में केबिन, प्रति घंटे 500 रुपये की बुकिंग और आपत्तिजनक सामान मिला, जिसके बाद पूरे नंद प्लाजा को सील करने की तैयारी है।
विज्ञापन
1 of 6
कैफे में छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के नंद प्लाजा में संचालित कैफे और मिनी मूवी स्टेशन की आड़ में अनैतिक गतिविधियां होने के मामले में एसीपी ताज सुरक्षा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने गिरफ्तार 4 आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस पूरे नंद प्लाजा को सील करने की तैयारी कर रही है।
एसीपी की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी में आवास विकास काॅलोनी निवासी भूपेंद्र दिवाकर, अनुज शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, शोएब, नरेंद्र सिंह, रविंद्र और साैरभ यादव को नामजद किया गया है। कार्रवाई अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम में की गई है। 11 प्रेमी जोड़ों को भी हिरासत में लिया गया। एसीपी के मुताबिक, आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि कैफों की आड़ में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं।
2 of 6
केबिन
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि अकोला निवासी पुष्पेंद्र सिंह, सत्य नारायण धाम काॅलोनी, एकता निवासी शोएब, बिजौली निवासी अनुज शर्मा और आवास विकास निवासी भूपेंद्र कुमार को जेल भेजा गया है। बाकी तीन आरोपी वांछित हैं।
3 of 6
केबिन में पड़ा बैड
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी सिटी ने बताया कि एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बुधवार को कैफे कैव मिनी प्लैक्स, द रैपिड कैफे, मैक्स सीनेमाज, रैपिड मूवी स्टेशन और नंद प्लाजा, कैफे द रैंप मिनीप्लेक्स, द रैंप कैफे, बैरिस्टा कैफे पर छापा मारा। इनमें केबिन बने हुए थे। केबिनों के बाहर कूड़ेदान में आपत्तिजनक चीजें मिलीं। प्रत्येक केबिन के लिए 500 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से चार्ज लेने, ऑनलाइन भुगतान का पता चला। कैफों में साफ-सफाई और वेटर कार्य के लिए कम उम्र की लड़कियों को नौकरी पर रखा गया था। ग्राहकों का कोई लेखा-जोखा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
युवक और युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
यह हैं मालिकों के नाम
रैपिड मूवी स्टेशन का मालिक अकोला का पुष्पेंद्र सिंह है। रैपिड कैफे का मालिक अकोला निवासी पुष्पेंद्र और उसका भाई रविंद्र है। मैक्स सिनेमाज का मालिक नरेंद्र सिंह है। केव मिनीप्लैक्स का मालिक टीवी टावर के पास, थाना एकता क्षेत्र निवासी साैरभ यादव है। द रैंप मिनीप्लैक्स का मालिक बिजाैली, बाह निवासी अनुज शर्मा है। रैंप कैंफे का मालिक भी बिजाैली का अनुज शर्मा है। द बैरिस्टा कैफे का मालिक रविंद्र सिंह है।
विज्ञापन
5 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
2018 में ही कैफे में बने थे कई केबिन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि कैफे और मिनी मूवी स्टेशन में अनैतिक गतिविधियों की बात सामने आई है। घंटों के हिसाब से केबिन दिए जा रहे थे। पुलिस सील करने की कार्रवाई करेगी। इसके लिए डीसीपी अपनी ओर से मजिस्ट्रेटी शक्तियों का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही शहर में जहां-जहां भी इस तरह की शिकायत मिल रही हैं, उन स्थान पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।