फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tempo Crashes Into Parked Mini Truck in Mainpuri Driver Killed One Seriously Injured

मैनपुरी में भीषण टक्कर: टेंपो के उड़े परखच्चे, चालक की मौत; खड़े मिनी ट्रक में पीछे से जा घुसा था टेंपो

Fri, 07 Aug 2026 09:02 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 09:02 AM IST
सार

मैनपुरी में बेवर में इटावा रोड बाईपास पर गुरुवार रात सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक में पीछे से टेंपो जा घुसा, जिससे चालक ध्रुव कुमार की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
 

विज्ञापन
Tempo Crashes Into Parked Mini Truck in Mainpuri Driver Killed One Seriously Injured
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा बेवर क्षेत्र में गुरुवार देर रात इटावा रोड बाईपास स्थित मामा ट्रांसपोर्ट के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 11:30 बजे उस समय हुआ, जब सिंगी रामपुर  से लौट रहा टेंपो सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक में पीछे से जा घुसा। 
विज्ञापन


मृतक के पिता के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवर भिजवाया चिकित्सकों ने टेंपो चालक ध्रुव कुमार (40) पुत्र गुड्डू, निवासी ग्राम धीरपुर, थाना बेवर,  जो टेंपो चला रहा था, को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे घायल राजवीर पुत्र विश्वनाथ, निवासी पसावा, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक व घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed