फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mother unbothered by daughter's death; left husband to be with lover.

Mainpuri News: मां को बेटी की मौत का नहीं गम, पति को छोड़ प्रेमी का थामा दामन

Thu, 06 Aug 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 06 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mother unbothered by daughter's death; left husband to be with lover.
मैनपुरी। पांच साल की गुंजन की मौत का मां शिवानी को कोई गम नहीं है। बेटी घायल होकर सड़क पर तड़प रही थी लेकिन मां उसे देखने नहीं पहुंची। अब पति को छोड़कर प्रेमी का दामन थाम लिया है। बेटी छोड़कर चली गई तो पति ने भी कह दिया कि अब अपनी पत्नी को साथ नहीं रखेगा। शिवानी ने साफ कहा कि अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी।
विज्ञापन

बिछवां थाने के सामने मंगलवार को 5 साल की गुंजन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिस समय यह हादसा हुआ था, तब उसकी मां को थाने में ससुराली और पति समझा रहे थे। हादसे के बाद शिवानी थाने से एक कदम भी बाहर नहीं निकली, उसने तड़पती अपनी बेटी का चेहरा तक नहीं देखा और गुंजन इस दुनिया को छोड़कर चली गई। बेटी की मौत के बाद भी शिवानी के चेहरे पर एक शिकन नहीं आई। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि किसी मां से उसकी बेटी हमेशा के लिए जुदा हो गई है। पति संजू ने बताया कि बेटी की मौत के बाद शिवानी घर चलने की कह रही थी। जिस औरत की वजह से मेरी बेटी मुझे छोड़ कर चली गई, अब उसे अपने साथ नहीं रखूंगा। जो अपनी बेटी की न हुई वह मेरी क्या होगी।
विज्ञापन

-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed