{"_id":"6a75577f0fb02bb3a006471d","slug":"video-nahan-bike-fire-cctv-banog-bike-burnt-sirmaur-himachal-news-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: नाहन में खड़ी बाइक को लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: नाहन में खड़ी बाइक को लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Ankesh Dogra
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:26 AM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय नाहन के बनोग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नेशनल हाईवे नाहन-कुम्हारहट्टी पर शाही मिष्ठान भंडार के समीप सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। घटना के बाद बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक बाइक को जली हुई हालत में देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक दूसरी बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचता दिखाई देता है।
फुटेज में संदिग्ध कुछ देर तक घटनास्थल पर रुकता है, बीड़ी या सिगरेट पीता है और फिर आराम से खड़ी बाइक में आग लगाकर वहां से निकल जाता है। शुरुआती फुटेज से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने बाइक पर पहले पेट्रोल या कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ डाला था या नहीं। हालांकि आग तेजी से फैलने के कारण ज्वलनशील पदार्थ के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल जली हुई बाइक के मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। बाइक पल्सर मॉडल की प्रतीत हो रही है, जबकि नंबर प्लेट भी स्पष्ट नहीं दिख रही है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।