{"_id":"6abf82ba00bf0b40b302eb99","slug":"video-cleanliness-drive-during-wildlife-week-forest-department-and-social-organizations-gather-at-aamwala-nature-park-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"वन्यजीव सप्ताह: नेचर पार्क आमवाला में चलाया स्वच्छता अभियान, वन विभाग और सामाजिक संगठन जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीव सप्ताह: नेचर पार्क आमवाला में चलाया स्वच्छता अभियान, वन विभाग और सामाजिक संगठन जुटे
वन्यजीव सप्ताह के तहत वन विभाग की ओर से शुक्रवार को नेचर पार्क आमवाला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम रोटरी क्लब नाहन और इनरव्हील क्लब नाहन के संयुक्त प्रोजेक्ट के तहत हुआ। अभियान में वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ दोनों सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि वन और वन्यजीवों का संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जंगलों को सुरक्षित रखना, वन्यजीवों का संरक्षण करना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इनरव्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने कहा कि जंगल और वन्यजीव हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए योगदान देना चाहिए। वन विभाग की ओर से आरओ जयपाल और हरजीत सिंह ने वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग के लिए रोटरी क्लब नाहन और इनरव्हील क्लब नाहन का आभार जताया। अभियान के दौरान नेचर पार्क परिसर की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, रोटरी क्लब नाहन के सदस्य और इनरव्हील क्लब नाहन की सदस्याएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।