Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
electricity pole fell onto a shop in the timber market of Tohana, Fatehabad, causing minor injuries to three people
{"_id":"6a7557be4b73b6fc290cb040","slug":"video-electricity-pole-fell-onto-a-shop-in-the-timber-market-of-tohana-fatehabad-causing-minor-injuries-to-three-people-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में लक्कड़ बाजार में बिजली का पोल दुकान पर गिरा,तीन को आई मामूली चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में लक्कड़ बाजार में बिजली का पोल दुकान पर गिरा,तीन को आई मामूली चोटें
शहर के मुख्य लक्कड़ बाजार में वीरवार रात करीब 11:30 बजे बिजली का पोल अचानक टूटकर गिर गया। पोल किसी दुकान के ऊपर गिरा है जिससे काफी नुकसान हुआ है। हादसे में दो महिलाएं और एक पुलिस कर्मी को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
स्थानीय दुकानदार गौरव ने बताया कि उनकी दुकान मेन मार्केट में है। रात को खंभे में स्पार्किंग हुई और उसके बाद पोल गिर गया। उन्होंने कहा "यह पहली बार नहीं है। पिछले साल भी यही खंभा गिर चुका है। गिरने की मुख्य वजह तारों का ज्यादा लोड और खंभों के बीच ज्यादा गैप है। यहां कम से कम एक और खंभा लगाया जाना चाहिए, वरना वजन ज्यादा होने से खंभा नहीं रुक पाता।"
गौरव के अनुसार सूचना मिलते ही रात 11:30 बजे बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन रात होने के कारण मरम्मत का काम नहीं हो सका। वीडियो में देखा जा सकता है कि पोल तारों के साथ सड़क पर लटका हुआ है और लोग बाइक को पैदल निकलने को मजबूर हैं।
दुकानदारों ने बिजली निगम से मांग की है कि लक्कड़ बाजार में खंभों के बीच गैप कम किया जाए और अतिरिक्त खंभा लगाया जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। निगम के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।