{"_id":"6a7570e78027fd218707340f","slug":"video-sanitation-workers-strike-casts-a-shadow-over-cleanliness-in-bhiwani-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में सफाई कर्मियों की हड़ताल ने लगाया शहर में स्वच्छता को ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में सफाई कर्मियों की हड़ताल ने लगाया शहर में स्वच्छता को ग्रहण
लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मियों की हड़ताल से स्वच्छता को भी ग्रहण लगा। शहर के सार्वजनिक शौचालयों व गली मोहल्लों के नुक्कड़ पर कूड़े के ढेर लगे। जिसका उठान नहीं हुआ वहीं सार्वजनिक स्थलों के अलावा सरकारी कार्यालयों की सफाई भी पूरी तरह से ठप रही।
नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के साथ दमकल कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मचारी अपनी 17 सूत्रीय स्वीकृत मांगों को जल्द लागू किए जाने पर अड़े हैं, इसी के चलते तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया हुआ है।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है वहीं शहर में सफाई व्यवस्था ठप होने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। डोर टू डोर कचरा उठान के लिए भी नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में घरों के अंदर भी कूड़ा का संग्रह बढ़ने लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।