{"_id":"6abf4ce92e519d08ac0f9fe7","slug":"horrific-road-accident-on-delhi-pilani-national-highway-woman-and-child-killed-three-injured-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला और बच्चे की मौत; तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला और बच्चे की मौत; तीन घायल
Fri, 02 Oct 2026 11:49 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:49 AM IST
सार
लोहारू के डीएसपी संजीव गौड़ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। डीएसपी संजीव गौड़ ने बताया कि महिला सुलोचना और आरव की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर गांव पोहकरवास के समीप शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक और क्विड गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, क्विड गाड़ी में पांच लोग सवार थे जो राजस्थान के नरहड़ पीर से लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे पोहकरवास के समीप यह हादसा हुआ। हादसे में 58 वर्षीय महिला सुलोचना और 6 वर्षीय बच्चे आरव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 32 वर्षीय रश्मी, 35 वर्षीय अंजली और 45 वर्षीय गाड़ी चालक कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल रश्मी नौ महीने की गर्भवती बताई जा रही है। सभी घायल भिवानी जिले के गांव मंढाना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही लोहारू के डीएसपी संजीव गौड़ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। डीएसपी संजीव गौड़ ने बताया कि महिला सुलोचना और आरव की मौत हो चुकी है, जबकि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया जा रहा है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन