{"_id":"6a75bc0a571d032fbe05792b","slug":"video-major-milestone-in-gurugram-metro-construction-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम मेट्रो निर्माण में बड़ी उपलब्धि, पहला पियर कैप स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम मेट्रो निर्माण में बड़ी उपलब्धि, पहला पियर कैप स्थापित
गुरुग्राम मेट्रो परियोजना ने निर्माण कार्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहला पियर कैप (P-2-28) सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। यह परियोजना के एलिवेटेड वायाडक्ट निर्माण की दिशा में एक अहम चरण माना जा रहा है। इससे आगे के निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। पहला पियर कैप 7.864 मीटर ऊंचे पियर पर 350 टन क्षमता वाली टायर-माउंटेड क्रेन की सहायता से स्थापित किया गया। निर्माण अनुबंध दिए जाने के लगभग एक वर्ष के भीतर यह उपलब्धि हासिल होना परियोजना की तेज प्रगति का संकेत है। 10 मीटर लंबा, 3 मीटर चौड़ा और 2 मीटर ऊंचा यह पियर कैप सेक्टर-33 स्थित ग्राम नाहरपुर के कास्टिंग यार्ड में तैयार किया गया। निर्माण के बाद इसे स्थापना स्थल तक पहुंचाकर सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। पियर कैप एलिवेटेड मेट्रो वायाडक्ट का एक महत्वपूर्ण संरचनात्मक हिस्सा होता है। यह पियर को ऊपरी संरचना से जोड़ता है और यू-गर्डरों को सहारा देता है, जिन पर आगे चलकर मेट्रो ट्रैक बिछाया जाएगा। पहले पियर कैप की स्थापना के बाद अब परियोजना में अन्य पियर कैप लगाने और यू-गर्डर लॉन्चिंग का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे एलिवेटेड वायाडक्ट का निर्माण और गति पकड़ेगा। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक मेट्रो का निर्माण चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।