फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Friday prayers held at the designated site, Hanuman Chalisa recited at Bhojshala

Dhar Bhojshala: तय स्थान पर हुई जुमे की नमाज, भोजशाला में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

Fri, 07 Aug 2026 04:48 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 04:48 PM IST
सार

धार की ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हिंदू और मुस्लिम समुदायों के धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। मुस्लिम समाज ने खसरा नंबर 612 पर जुम्मे की नमाज अदा की, जबकि हिंदू पक्ष ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। परिसर में करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहे। 

विज्ञापन
Friday prayers held at the designated site, Hanuman Chalisa recited at Bhojshala
धार भोजशाला में पूजन हुआ तो बाहर जुमे की नमाज भी पढ़ी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में शुक्रवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच दोनों समुदायों के धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। प्रशासन की व्यापक तैयारियों के चलते शहर में पूरी तरह शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। पिछले शुक्रवार को हुई बारिश के कारण खसरा नंबर 612 पर कीचड़ हो गया था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था के लिए मुस्लिम समाज को पास ही स्थित खसरा नंबर 613 का नया विकल्प सुझाया था। हालांकि, समाज द्वारा नए स्थान पर जाने से मना किए जाने के बाद प्रशासन ने पूर्व निर्धारित स्थल पर ही तैयारियां कीं। नगर पालिका द्वारा मार्ग पर गिट्टी डलवाकर रास्ते को समतल कराया गया, जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने निर्धारित स्थान (खसरा नंबर 612) पर ही जुम्मे की नमाज अदा की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-भोजशाला में साध्वी ऋतंभरा ने किया पूजन: बोलीं- संतान तुलसी के पौधे जैसी, उन्हें संस्कारों के गंगाजल से सींचें
विज्ञापन


हनुमान चालीसा का पाठ
नमाज के समय के साथ ही भोजशाला परिसर में हिंदू पक्ष के धार्मिक आयोजन भी निर्धारित समय पर हुए। मां वाग्देवी के तैलचित्र का पूजन करने के बाद हिंदू समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। एसपी सचिन शर्मा के अनुसार, सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के तहत भोजशाला परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में लगभग 1000 पुलिसकर्मियों का बल तैनात किया गया था। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बिसलेरी मार्ग को बंद किया और परिसर के आसपास आवाजाही को पूरी तरह नियंत्रित रखा। दरअसल भोजशाला को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर चार याचिकाओं पर तीन दिन पहले 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश संजय कुमार और संजीव सचदेवा की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई प्रस्तावित थी, हालांकि सुनवाई नहीं हुई। फिलहाल सुनवाई की तारीख को लेकर इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज और पूजन हुआ

खसरा नंबर 612 पर हुई जुमे की नमाज


प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि और कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अब्दुल समद ने मीडिया से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन पर नमाज के दौरान पर्याप्त और उचित सुविधाएं न मुहैया कराने का गंभीर आरोप लगाया है। मीडिया से बातचीत के दौरान अब्दुल समद ने कहा कि नमाज के वक्त इंतजामों में घोर लापरवाही बरती गई, जिससे स्थानीय स्तर पर मुस्लिम समाज में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने दोहरी रणनीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में पहले भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया था।

वहीं दूसरी तरफ अब्दुल समद ने हाल ही में बाहर से आने वाले कुछ लोगों द्वारा कमाल मौलाना के इतिहास पर दिए जा रहे बयानों को भ्रामक और अनर्गल करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के बयानों से कमाल मौलाना की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  उन्होंने दावा किया कि इतिहास में कमाल मौलाना ने समाज सुधार, महिलाओं की सुरक्षा और सती प्रथा जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रतिनिधि ने कड़े शब्दों में कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी से मुस्लिम समाज की भावनाएं गहरी आहत हुई हैं। समाज ने इस मामले पर प्रशासन के समक्ष पहले भी अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं और मांग की है कि इस तरह की भ्रामक टिप्पणियों पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed