बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Sadhvi Rithambara performs worship at BhojshalaChildren should be nurtured with the 'Ganga water'

भोजशाला में साध्वी ऋतंभरा ने किया पूजन: बोलीं- संतान तुलसी के पौधे जैसी, उन्हें संस्कारों के गंगाजल से सींचें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 11:04 PM IST
Sadhvi Rithambara performs worship at BhojshalaChildren should be nurtured with the 'Ganga water'

पद्म भूषण से सम्मानित, सेवा, संस्कार, स्वाभिमान, राष्ट्र एवं हिंदुत्व जागरण की प्रखर वक्ता साध्वी ऋतंभरा एक दिवसीय दौरे पर धार पहुंचीं। साध्वीश्री ने कोर्ट से निर्णय आने के बाद पहली मर्तबा भोजशाला में दर्शन व पूजन किया। भोजशाला मुक्ति आंदोलन के शुरुआती दिनों में साध्वी ऋतंभरा द्वारा हिंदुओं में अलख जगाया गया था। गुरुवार दोपहर के समय भोजशाला के गर्भगृह में मां वाग्देवी के चित्र की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार से साध्वी ऋतंभरा ने की। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहीं। पूजन के समय पूरे परिसर में जय श्रीराम और मां वाग्देवी के जयघोष गूंजते रहे। साध्वी ऋतंभरा ने पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद भोज उत्सव समिति द्वारा दीदी मां का सम्मान भी किया गया।

राजा भोज पहले आए
पूजन के बाद साध्वी ऋतंभरा ने हिंदू समाज को संबोधित करते हुए कहा कि प्रह्लाद आग में जलाए गए, पर जला नहीं पाए गए। इसी तरह भोजशाला का सत्य, अग्नि परीक्षाओं से गुजर-गुजर के उस सत्य को, उसके पक्ष को समझते हुए भोजशाला हिंदू समाज को सौंपी गई है। साधारण सी बुद्धि की बात है कि तथाकथित मौलाना पहले हुए थे या राजा भोज पहले हुए थे? राजा भोज पहले हुए थे, इतिहास कह रहा है। हम दोबारा राजा भोज के समय का वैभव यहां देखेंगे। वैभव क्या होता है? बिल्डिंगों से नहीं वैभव होता, बिल्डिंगें भी वैभव को व्यक्त करने का एक मार्ग होती हैं, इमारतें। लेकिन इस धरती ने ज्ञान और विज्ञान से, काव्य से, संगीत से और कला से पूरे भारत को शृंगारित किया था। भारतीयों की जो संतानें हैं, वे तुलसी के पौधे हैं, जिनको वासनाओं की शराबों से नहीं, संस्कारों के गंगाजल से सींचा जाना चाहिए। भोजशाला, ये स्थान पूरे भारत का नेतृत्व करेगी, ऐसा हमें दिखाई देता है। बहुत जल्दी सब कुछ होगा, भगवती आना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें- दादा का कर्ज पोता वसूलेगा: प्रथम विश्वयुद्ध के समय ब्रिटिश सरकार को दिया था लोन, ब्रिटेन ने दिया नोटिस का जवाब

संघर्ष करके विवश करना था
मीडिया को चर्चा में साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि सबसे बड़ी बात है, हमारी युवा पीढ़ी बहुत बड़ी मात्रा में नहीं, लेकिन बहुत बड़ी संख्या में ऐसे भी बच्चे हैं, जिनके मुंह पर अपशब्द आ गए हैं और लड़कियां तक मां-बहनों को गालियां देती हैं। जिन लड़कियों को संघर्ष करना चाहिए था, कि वो सरकारों को विवश करतीं, कि मां-बहन की गाली देने पे दंड मिलना चाहिए, वो स्वयं मां-बहन की गालियां दे रही हैं। जब हमारा अंतःकरण इतना दूषित होकर अपशब्द और अपसंस्कृति का हम वर्णन कर रहे हैं, तो मां अधीर होकर कह रही है कि मुझे लंदन से चलकर धार आना ही होगा, क्योंकि मैं भारत को भारत बनाए रखना चाहती हूं, इसलिए भगवती जल्दी आएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

खैर के एसएस हॉस्पिटल में महिला की मृत्यु, इलाज में लापरवाही का आरोप

06 Aug 2026

VIDEO: कोल्ड स्टोरेज मैनेजर से लूट करने वाले बदमाश दबोचे, फिल्मी स्टाइल में देते थे वारदात को अंजाम; तीन आरोपी गिरफ्तार

06 Aug 2026

फरीदकोट में दूसरे दिन भी कलम छोड़ हड़ताल जारी, 7 अगस्त को चंडीगढ़ में महारैली के लिए रवाना होंगे सैकड़ों कर्मचारी

Lakhimpur Kheri: कचनारा मार्ग पर दिखा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीमों में दहशत

06 Aug 2026

Shahjahanpur: विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन, अतिथि ने की सराहना

06 Aug 2026
विज्ञापन

Shahjahanpur: पांच दिवसीय रंगमंच कार्यशाला शुरू, बच्चों को अभिनय की बारीकियां सिखाईं

06 Aug 2026

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बिजली निगम का लाइनमैन सतपाल सिंह 15,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा ,मामला दर्ज

06 Aug 2026
विज्ञापन

लखनऊ के नरही में ई-पॉस मशीन हुई खराब, तो आईरिस के जरिये सत्यापन करके राशन वितरित हुआ

06 Aug 2026

रूस से लौटे युवक ने ट्रैवल एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, टूरिस्ट वीजा पर भेजने का दावा

कांवड़ शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था का डीसीपी ने लिया जायजा, सीसीटीवी कैमरे भी किए चेक

06 Aug 2026

Video: गोमतीनगर में अंडर-14 व अंडर-16 आइटा टेनिस चैंपियनशिप शुरू, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

06 Aug 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में पकड़ा गया तेंदुआ, रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ा

06 Aug 2026

झज्जर में निबंध लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ीआसरा की दीक्षा प्रथम

गोरई पुलिस ने नाबालिग के धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में पांच अभियुक्तों को पकड़ा

06 Aug 2026

लखनऊ फुटबॉल लीग 2026: फाल्कन रिजर्व और मिडविंटर क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला

06 Aug 2026

Video: रिटायर फौजी की पत्नी से अभद्रता, दबंगों ने विकास नगर का बोर्ड उखाड़कर फेंका

06 Aug 2026

लखनऊ में सरकारी कोटे की दुकान पर राशन के बदले ले रहे पैसे, सरकार दे रही फ्री

06 Aug 2026

शैलेंद्र गुप्ता बोले- हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर संकट में, डॉक्टरों-स्टाफ की भारी कमी

06 Aug 2026

गोहाना में एसडीएम अंकित कुमार ने समाधान शिविर में सुनीं शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

06 Aug 2026

फैमिली आईडी में गड़बड़ी से मचा हड़कंप, राजस्थान का युवक बना हरियाणा के परिवार का सदस्य

06 Aug 2026

दो डीएसपी समेत सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई है एफआईआर

06 Aug 2026

जींद में ब्रह्माकुमारीज ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली

06 Aug 2026

बाबा बैद्यनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रेलर में घुसी, तीन घायल;VIDEO

06 Aug 2026

भूलेख कार्यालय में निकला ढ़ाई फीट लंबा चितर सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

06 Aug 2026

विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर, खनवर आवास पर उमड़े लोग

06 Aug 2026

गोरखपुर की जघन्य घटना को लेकर नाई समाज का प्रदर्शन;VIDEO

06 Aug 2026

चेहल्लुम-ए-शोहदाए कर्बला का मरकजी जुलूस, बड़ी संख्या में अजादारों ने की शिरकत

06 Aug 2026

सड़क, बिजली-पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

06 Aug 2026

स्कूली बस ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, तीन घायल

06 Aug 2026

लुधियाना के सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स का प्रदर्शन

06 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed