{"_id":"6a74761d3dea3cdf530108a4","slug":"young-man-who-returned-from-russia-has-accused-a-travel-agent-of-fraud-claiming-he-sent-him-on-a-tourist-visa-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रूस से लौटे युवक ने ट्रैवल एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, टूरिस्ट वीजा पर भेजने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस से लौटे युवक ने ट्रैवल एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, टूरिस्ट वीजा पर भेजने का दावा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 06 Aug 2026 05:26 PM IST
Link Copied
रूस से लौटे जालंधर के रामनगर निवासी आकाशदीप ने एक ट्रैवल एजेंट पर धोखाधड़ी और झूठे वादे कर विदेश भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि एजेंट ने उन्हें वर्क वीजा, फूड पैकेजिंग की नौकरी, बेहतर रहने-खाने की सुविधा और अच्छी सैलरी का भरोसा दिया था, लेकिन उन्हें टूरिस्ट वीजा पर रूस भेज दिया गया। आकाशदीप के अनुसार, रूस पहुंचने के बाद उन्हें बेहद खराब परिस्थितियों में रखा गया और फूड पैकेजिंग की नौकरी देने के बजाय कंस्ट्रक्शन का काम करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें रूसी सेना में भर्ती होने का विकल्प दिया गया और इसके बदले लाखों रुपये मिलने का लालच भी दिया गया। युवक का कहना है कि सेना में शामिल होने से इनकार करने के बाद एजेंट ने किसी भी तरह की मदद करने से मना कर दिया। उन्होंने दावा किया कि टूरिस्ट वीजा पर काम करने के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद उन्हें कई दिनों तक जंगल में छिपकर भूखे-प्यासे रहना पड़ा। बाद में एक स्थानीय व्यक्ति और उसके दोस्त की मदद से वह सुरक्षित बाहर निकले और परिवार के सहयोग से भारत लौटने में सफल रहे। आकाशदीप ने बताया कि विदेश जाने और वापस लौटने की पूरी प्रक्रिया में उनके करीब आठ लाख रुपये खर्च हुए। उन्होंने जालंधर निवासी ट्रैवल एजेंट पवन कुमार के खिलाफ एंटी फ्रॉड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद समझौते के बहाने उन्हें बुलाया गया, जहां उनके परिवार के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।