फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Abduction and All four accused, including the brother-in-law, arrested; police paraded them

Dhar News: महिला का अपहरण और दुष्कर्म, जीजा सहित चारों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Thu, 06 Aug 2026 08:16 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 08:16 PM IST
सार

धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र में महिला के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़िता के जीजा ने अपने दोस्त के लिए वारदात की साजिश रची थी। मुख्य आरोपी ने जंगल में दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़कर गांव में जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Abduction and  All four accused, including the brother-in-law, arrested; police paraded them
पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलुस

विस्तार

धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र में एक महिला का घर से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के जीजा ने दोस्त के लिए साली का अपहरण किया था। आरोपी पीड़िता को लेकर जंगल में पहुंचे थे। जहां मुख्य आरोपी ने दुष्कर्म किया था। इधर गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने गांव में आरोपियों का जुलूस निकाला, ताकि अपराध को लेकर आरोपियों में खौफ पैदा हो व कानून व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन


थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीड़िता तीन अगस्त की देर रात अपने आंगन में सास और ससुर के साथ सो रही थी। उसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी जीजा और उसका साथी वहां पहुंचे। आरोपियों ने जबरन महिला का अपहरण कर लिया। जब परिजनों ने विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर महिला को बाइक पर बैठाकर ग्राम नरवाली के जंगल की तरफ ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कोर्ट ने वाट्सअप मैसेज को माना मौते से पहले का बयान; तीन आरोपियों को नहीं दी जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
परिजनों की सूचना पर पुलिस और परिजन महिला की तलाश में जुट गए। 4 अगस्त की सुबह जब परिजन जंगल पहुंचे, तो मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि अन्य आरोपी वहां से जा चुके थे। परिजन पीड़िता को तुरंत थाने लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए मेडिकल मुआयना कराया और महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज किए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी ने उसे पत्नी बनाने की बात कहकर मारपीट की और उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय कुमार रावत ने टीम के साथ जंगल में दबिश दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर उनका जुलूस भी निकाला, ताकि अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हो सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed