फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Approval of 88.54 Lakh for Strengthening Drinking Water Scheme

Rishikesh News: पेयजल योजना सुदृढ़ीकरण के लिए 88.54 लाख की मंजूरी

Fri, 07 Aug 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 07 Aug 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Approval of 88.54 Lakh for Strengthening Drinking Water Scheme
जौलीग्रांट। शासन की ओर से डोईवाला नगरीय क्षेत्र में पेयजल योजना सुदृढ़ीकरण के लिए 88.54 लाख की मंजूरी दी गई है। इस योजना के अंतर्गत पुरानी पेयजल लाइनों की मरम्मत, नई लाइन बिछाने और ओवरहेड टैंकों की मरम्मत की जाएगी। इससे नगर क्षेत्र के करीब एक लाख की आबादी को मिलेगा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस संबध में शासन की अपर सचिव झरना कमठान की ओर से चार अगस्त को जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि डोईवाला नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के सुदृढीकरण योजना के लिए 88 लाख 54 हजार रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इसमें प्रथम किस्त के रूप मे 53 लाख 12 हजार 400 रुपये जारी किए जा चुके हैं। इस योजना को मंजूरी मिलने से नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अधिक मजबूत होगी। विभागीय जेई विनोद असवाल ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में करीब एक लाख से अधिक आबादी हो चुकी है। इस योजना के पुरानी और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को बदला जाएगा।
विज्ञापन

जल संस्थान कार्यालय के पास ओवरहेड टैंक, अठूरवाला में ओवरहेड टैंक और अन्य स्थानों पर पुरानी और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को बदला जाएगा। वहीं कुछ नई पेयजल लाइनें भी बिछाई जाएंगी। कहा कि करीब पांच वर्ष बाद इस पेयजल योजना को वित्तीय स्वीकृति मिली है। इससे नगर क्षेत्र के 20 वार्डों की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि वो इस योजना को मंजूरी दिलाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। इस योजना से नगर क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed