फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MLA Lays Foundation Stone for Auditorium in Keshavpuri

Rishikesh News: केशवपुरी में विधायक ने किया सभागार का शिलान्यास

Fri, 07 Aug 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 07 Aug 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
MLA Lays Foundation Stone for Auditorium in Keshavpuri
सौंग नदी की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का भी किया निरीक्षण
विज्ञापन

डोईवाला। विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधानसभा क्षेत्र के केशवपुरी स्थित दशहरा मैदान में विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सभागार कक्ष का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह सभागार सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करेगा। इसके बाद विधायक ने सौंग नदी की बाढ़ से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निरीक्षण कर अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत और आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा मंडल महामंत्री पंकज शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, सभासद अमित कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, राजेंद्र वर्मा, विनीत मनवाल, अंकित शर्मा, अवतार सिंह सुंदर लोधी ,राम प्रवेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed