{"_id":"6a75dbb74e2c9e34b70e796b","slug":"commandant-inspects-teams-deployed-for-kanwar-mela-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-144799-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कांवड़ मेले में तैनात टीमों का सेनानायक किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कांवड़ मेले में तैनात टीमों का सेनानायक किया निरीक्षण
Fri, 07 Aug 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलीग्रांट। कांवड़ में विभिन्न स्थानों पर तैनात टीमों का सेनानायक की ओर से स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसमें टीमों की कार्यकुशलता और रेस्क्यू कार्यों को देखा गया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने ड्यूटी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, रेस्क्यू संसाधनों, संचार प्रणाली, चिकित्सा सहायता और आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी टीमों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नभ नेत्र ड्रोन के माध्यम से मेला क्षेत्र, प्रमुख घाटों और संवेदनशील स्थलों, श्रद्धालुओं की भीड़, नदी तटों की गतिविधियों और संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सेनानायक ने कहा कि एसडीआरएफ जवानों का दायित्व दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित रेस्क्यू करने के साथ ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना भी है। कहा कि पिछले तीन वर्षों में 240 रेस्क्यू अभियानों के माध्यम से 500 से अधिक कांवड़ यात्रियों की जान बचाई गई है। वहीं इस कांवड़ मेले के दौरान अब तक 24 रेस्क्यू अभियानों के माध्यम से लगभग 37 कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। शिविर में शिवभक्त कांवड़ यात्रियों को निशुल्क फल, पेयजल और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। सहायक सेनानायक सुशील रावत, निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण, उपनिरीक्षक पंकज खरोला, आशीष त्यागी, योगेन्द्र भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन