{"_id":"6a75d86d0425b64522062e19","slug":"traffic-plan-altered-due-to-dak-kanwar-yatra-rush-several-routes-diverted-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-144779-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डाक कांवड़ यात्रा के दबाव में बदला ट्रैफिक प्लान, कई मार्ग डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डाक कांवड़ यात्रा के दबाव में बदला ट्रैफिक प्लान, कई मार्ग डायवर्ट
Fri, 07 Aug 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भद्रकाली, तपोवन और बैराज मार्ग पर डायवर्जन व्यवस्था लागू, प्रमुख पार्किंग स्थल भी हुए फुल
संवाद न्यूज एजेंसी।
ढालवाला। सावन के पवित्र महीने में डाक कांवड़ यात्रियों की सुख्या बढ़ने से मुनि की रेती क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ रहे डाक कांवड़ियों की बड़ी संख्या के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ता दिखा। ऐसे में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को नया ट्रैफिक प्लान लागू करना पड़ा। डाक कांवड़ परंपरा के तहत श्रद्धालु 24 घंटे के अंदर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। इसी कारण वे तेजी से यात्रा करते हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में डाक कांवड़ियों के पहुंचने से शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की कतारें लगी रही।
भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहन और पैदल यात्रियों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाहनों और पैदल कांवड़ियों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए हैं। भद्रकाली की ओर से आने वाले सभी वाहनों को तपोवन मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है, जबकि नीलकंठ मंदिर की ओर से आने वाले वाहनों को बैराज मार्ग से निकाला जा रहा है। स्थानीय निवासियों को आवश्यकतानुसार आवागमन की छूट दी गई है जिससे शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके। वहीं, सभी पैदल कांवड़ियों को जानकी सेतु के रास्ते भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग मार्ग तय करने का उद्देश्य दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का ही प्रयोग करें, पुलिस के निर्देशों का पालन करें, शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की भी अपील की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सभी प्रमुख पार्किंग स्थल हुए फुल
डाक कांवड़ियों की भारी भीड़ का सबसे अधिक असर पार्किंग व्यवस्था पर पड़ा। चंद्रभागा पार्किंग, जानकी सेतु पार्किंग, रामझूला पार्किंग और खारा स्रोत पार्किंग पूरी तरह भर चुकी हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक पार्किंग और निर्धारित डायवर्जन रूट का उपयोग करने की अपील की है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
- यातायात व्यवस्था को चाकचौबंद बनाए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और कांवड़ यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। श्वेता चौबे, एसएसपी टिहरी।