CSIR-NAL Vacancy 2026: राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला में प्रोजेक्ट स्टाफ की भर्ती, 42000 तक सैलरी वाली पोस्ट
CSIR-NAL Recruitment 2026: बेंगलुरु स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला में प्रोजेक्ट स्टाफ के कई पदों पर भर्ती हो रही है। उम्मीदवार 10 से 25 अगस्त 2026 तक अलग-अलग पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। योग्यता और वेतन समेत भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR NAL Recruitment 2026: बेंगलुरु स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशालाएं (सीएसआईआर-एनएएल) में प्रोजेक्ट स्टाफ के कई पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर नियुक्ति अस्थायी और परियोजना आधारित होगी। योग्य भारतीय नागरिक निर्धारित तारीख पर वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू 10 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक अलग-अलग तारीखों पर होंगे।
किन तारीखों पर होगा वॉक-इन इंटरव्यू?
- अलग-अलग पदों के लिए 10, 12, 14, 17, 21, 24 और 25 अगस्त को इंटरव्यू होगा।
- उम्मीदवारों को संबंधित तारीख पर सुबह 9 बजे से 9:45 बजे के बीच पंजीकरण कराना होगा।
- सुबह 9:45 बजे के बाद किसी उम्मीदवार का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।
- इंटरव्यू सीएसआईआर-एनएएल के आरएबी बैठक परिसर, बेंगलुरु में आयोजित होंगे।
किन पदों पर भर्ती होगी?
| पद | पदों की संख्या |
|---|---|
| Project Associate-I / PAT-I | 16 |
| Project Associate-II (NET/GATE) | 2 |
| Project Associate-II / PAT-II | 15 |
| Project Associate-I | 3 |
| Project Associate-I (NET/GATE) | 1 |
| Project Associate-II | 4 |
| Project Associate-II / PAT-II | 16 |
| Project Assistant-I | 8 |
| Project Assistant-II | 5 |
| Senior PAT | 3 |
कब होगा इंटरव्यू?
- 10 अगस्त: परियोजना सहयोगी-1/पीएटी-1 के 16 और परियोजना सहयोगी-2 (नेट/गेट) के 2 पदों के लिए इंटरव्यू होगा।
- 12 अगस्त: परियोजना सहयोगी-1/पीएटी-1 के 12, परियोजना सहयोगी-2/पीएटी-2 के 15 और परियोजना सहयोगी-2 (नेट/गेट) के 2 पद हैं।
- 14 अगस्त: परियोजना सहयोगी-1 के 3, परियोजना सहयोगी-1 (नेट/गेट) के 1 और परियोजना सहयोगी-2 (नेट/गेट) के 2 पद हैं।
- 17 अगस्त: परियोजना सहयोगी-2 के 4 पदों के लिए इंटरव्यू होगा।
- 21 अगस्त: परियोजना सहयोगी-2/पीएटी-2 के 16 पदों के लिए इंटरव्यू होगा।
- 24 अगस्त: को परियोजना सहायक-1 के 8 और परियोजना सहायक-2 के 5 पदों के लिए इंटरव्यू होगा।
- 25 अगस्त: वरिष्ठ पीएटी के 3 पदों के लिए इंटरव्यू होगा।
कितना मिलेगा वेतन?
पद के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से 42,000 रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा मकान किराया भत्ता भी दिया जाएगा।
- परियोजना सहयोगी-I: ₹18,000 + HRA
- परियोजना सहयोगी-II: ₹20,000 + HRA
- परियोजना सहयोगी-I/PAT-I: ₹25,000 + HRA
- परियोजना सहयोगी-I (NET/GATE): ₹31,000 + HRA
- परियोजना सहयोगी-II/PAT-II: ₹28,000 + HRA
- परियोजना सहयोगी-II (NET/GATE): ₹35,000 + HRA
- वरिष्ठ पीएटी: ₹42,000 + HRA
कौन कर सकता है आवेदन?
योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। 10वीं + ITI से लेकर डिप्लोमा, बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, एमएससी और संबंधित अनुभव वाले उम्मीदवार अलग-अलग पदों के लिए पात्र हो सकते हैं। NET/GATE वाले उम्मीदवारों के लिए भी अलग पद हैं।
आयु सीमा कितनी है?
सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। छूट का लाभ लेने के लिए संबंधित प्रमाणपत्र देना होगा।
इंटरव्यू में क्या लेकर जाएं?
उम्मीदवार सीएसआईआर-एनएएल की वेबसाइट से निर्धारित आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भरें। फॉर्म के साथ हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र और उनकी एक-एक छायाप्रति लेकर जाएं।
उम्मीदवारों को अनुभव प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और लागू होने पर नेट या गेट का वैध स्कोरकार्ड भी साथ रखना होगा। यदि कोई उम्मीदवार पहले से किसी सीएसआईआर प्रयोगशाला में काम कर रहा है तो उसे अनापत्ति प्रमाणपत्र भी देना होगा।
चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार पहुंचते हैं तो उन्हें छांटने के लिए लिखित परीक्षा या अन्य मानदंड अपनाए जा सकते हैं।
भविष्य की परियोजनाओं में रिक्तियां भरने के लिए प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी। यह सूची एक साल तक मान्य रहेगी।
उम्मीदवारों को डाक, स्पीड पोस्ट या ईमेल से आवेदन भेजने की जरूरत नहीं है। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई यात्रा या दैनिक भत्ता भी नहीं दिया जाएगा। यह नियुक्ति पूरी तरह परियोजना आधारित और अस्थायी होगी। इससे सीएसआईआर में स्थायी नौकरी का अधिकार नहीं मिलेगा।