फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU SRCC Recruitment 2026: Assistant Professor Vacancies Open, Some Candidates Can Apply Without NET

DU Vacancy 2026: डीयू के एसआरसीसी में प्रोफेसर की भर्ती, बिना NET भी कर सकते हैं आवेदन; जानें क्या हैं शर्तें

Fri, 07 Aug 2026 03:04 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 07 Aug 2026 03:04 PM IST
सार

DU Recruitment 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकली है। खास बात यह है कि कुछ श्रेणी के उम्मीदवार बिना NET योग्यता के भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
DU SRCC Recruitment 2026: Assistant Professor Vacancies Open, Some Candidates Can Apply Without NET
SRCC - फोटो : SRCC

विस्तार

DU SRCC College Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कॉलेज ने कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SRCC और दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट srcc.edu और du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

 

विभाग पदों की संख्या
कॉमर्स 12
इकोनॉमिक्स 3
गणित (मैथमेटिक्स) 1
कुल पद 16

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • मास्टर डिग्री जरूरी: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
  • NET पास होना चाहिए: अभ्यर्थी को UGC/CSIR NET परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। NET पास उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कुछ उम्मीदवारों को NET से छूट: यदि उम्मीदवार ने दुनिया के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों में से किसी एक से संबंधित विषय में पीएचडी की है, तो वह बिना NET के भी आवेदन कर सकता है।
  • पीएचडी धारकों के लिए विशेष प्रावधान: 2009 या 2016 के यूजीसी नियमों के तहत पीएचडी करने वाले उम्मीदवारों को NET से छूट मिल सकती है।
  • पुराने पीएचडी उम्मीदवारों के लिए शर्तें: 2009 से पहले पीएचडी में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को कुछ अतिरिक्त शर्तें पूरी करनी होंगी, जैसे रेगुलर मोड में पीएचडी पूरी करना, थीसिस का मूल्यांकन होना और शोध पत्र प्रकाशित होना।
  • कुछ विषयों में NET जरूरी नहीं: जिन विषयों के लिए NET परीक्षा आयोजित नहीं की जाती, उन विषयों के उम्मीदवार बिना NET के भी आवेदन कर सकते हैं।

DU Assistant Professor Recruitment 2026: कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके लिए 100 अंकों का मूल्यांकन पैमाना तय किया गया है। इसमें ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल, एमटेक, एलएलएम, एमएड, पीएचडी, नेट, जेआरएफ, रिसर्च पब्लिकेशन, शिक्षण अनुभव, पोस्ट-डॉक्टोरल अनुभव और पुरस्कार जैसी उपलब्धियों को शामिल किया जाएगा।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। पहले चरण में प्रेजेंटेशन ली जाएगी, जिसमें उम्मीदवार की कम्युनिकेशन स्किल, विषय की समझ और पढ़ाने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। जो अभ्यर्थी प्रेजेंटेशन में शामिल नहीं होंगे, उन्हें इंटरव्यू का अवसर नहीं मिलेगा। अंतिम चयन चयन समिति द्वारा प्रदर्शन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

देखें सैलरी और आवेदन शुल्क 

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत एकेडमिक पे लेवल-10 में नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए शुरुआती मूल वेतन 57,700 रुपये प्रति माह निर्धारित है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

यदि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक ईमेल आईडी facultyrectt@srcc.du.ac.in पर अपनी समस्या भेज सकते हैं और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed