BPSC: 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम, बीपीएससी ने फेक नोटिस पर दी चेतावनी
BPSC 72nd CCE fake Notice: बिहार लोक सेवा आयोग ने सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहे 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े फर्जी नोटिस को लेकर अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी एक फर्जी सूचना को लेकर उम्मीदवारों को अलर्ट किया है। आयोग ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक गलत नोटिस वायरल हो रहा है, जिसे बीपीएससी ने जारी नहीं किया है।
बीपीएससी ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट साझा कर अभ्यर्थियों से ऐसी फर्जी सूचनाओं पर भरोसा न करने और उन्हें आगे शेयर न करने की अपील की है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार केवल बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट पर ही भरोसा करें।
फर्जी वायरल नोटिस में क्या है लिखा?
बीपीएससी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी नोटिस में 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की प्रारंभिक परीक्षा और वर्ष 2026 में प्रस्तावित अन्य परीक्षाओं को लेकर गलत जानकारी दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई अधिसूचना उसकी ओर से जारी नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अनधिकृत स्रोतों से साझा की जा रही सूचनाओं पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट व सत्यापित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी अपडेट ही देखें।
आवश्यक सूचना
सोशल मीडिया पर बिहार लोक सेवा आयोग के नाम से प्रसारित एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा एवं वर्ष 2026 में प्रस्तावित परीक्षाओं से संबंधित तथाकथित "आवश्यक सूचना" पूर्णतः फर्जी, भ्रामक एवं असत्य है।
अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि केवल आयोग की… pic.twitter.com/U1tROtKxZu — Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) August 6, 2026
72वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा पहले ही हो चुकी है स्थगित
गौरतलब है कि 72वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा पहले 26 जुलाई 2026 को आयोजित होनी थी। हालांकि, बीपीएससी ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा को स्थगित कर दिया था। परीक्षा नियंत्रक की ओर से 18 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक नोटिस में इस फैसले की जानकारी दी गई थी।
72वीं सीसीई के लिए 1,230 पदों पर भर्ती
बीपीएससी ने 6 मई 2026 को 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के लिए अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,230 रिक्त पदों को भरा जाना है। आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई थी और 31 मई 2026 तक चली थी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य (वर्णनात्मक) परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी।
संशोधित परीक्षा तिथि का इंतजार
परीक्षा स्थगित होने के बाद कई अभ्यर्थी नई परीक्षा तिथि और भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि, बीपीएससी ने अब तक 72वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में पंजीकृत उम्मीदवार ताजा अपडेट के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर बनाए रखें।