फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Baroda Recruitment 2026: Applications Open for 206 Vacancies Across Multiple Departments

BOB Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने कई विभागों में निकाली 206 वैकेंसी; ग्रेजुएट और प्रोफेशनल्स अभी करें आवेदन

Thu, 06 Aug 2026 12:48 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 06 Aug 2026 12:48 PM IST
सार

BOB Professionals Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर, टेक्निकल मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर और अन्य पदों सहित 206 रिक्तियों के लिए भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन आज 6 अगस्त से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bank of Baroda Recruitment 2026: Applications Open for 206 Vacancies Across Multiple Departments
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने विभिन्न विभागों में 206 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां डिजिटल बैंकिंग, सूचना सुरक्षा, फैसिलिटी मैनेजमेंट, सुरक्षा, डेटा मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट अकाउंट्स जैसे विभागों में की जाएंगी।

विज्ञापन


इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कॉमर्स आदि विषयों में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार, साथ ही CA/ICWA जैसी पेशेवर योग्यता वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

विज्ञापन
विज्ञापन
पद जरूरी योग्यता अनुभव
मैनेजर (डिजिटल प्रोडक्ट) IT/कंप्यूटर साइंस/ईसीई में  बीई/बीटेक 3 वर्ष
सीनियर मैनेजर (डिजिटल प्रोडक्ट) बीई/बीटेक या एमसीए 6 वर्ष
प्रोडक्ट मैनेजर (डिजिटल लेंडिंग) किसी भी विषय में ग्रेजुएशन 3 वर्ष
टेक्निकल ऑफिसर (सिविल) सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक 2 वर्ष
टेक्निकल मैनेजर (सिविल) सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक 4 वर्ष
सीनियर टेक्निकल मैनेजर (सिविल) सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक 7 वर्ष
टेक्निकल ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक 2 वर्ष
टेक्निकल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक 4 वर्ष
सीनियर टेक्निकल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक 7 वर्ष
मैनेजर (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी) बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी+ संबंधित सर्टिफिकेट 3 वर्ष
सीनियर मैनेजर (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी) बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी+ संबंधित सर्टिफिकेट 6 वर्ष
मैनेजर (सिक्योरिटी) किसी भी विषय में ग्रेजुएशन 5 वर्ष (रक्षा/पुलिस/अर्धसैनिक बल)
चीफ मैनेजर (डेटा साइंटिस्ट) इंजीनियरिंग/डेटा साइंस/आईटी में डिग्री 10 वर्ष
सीनियर मैनेजर (डेटा साइंटिस्ट) इंजीनियरिंग/डेटा साइंस/आईटी में डिग्री 6 वर्ष
सीनियर मैनेजर (डेटा प्रोफाइलिंग) आईटी/सीएस में डिग्री 6 वर्ष
सीनियर मैनेजर (डेटा क्वालिटी एनालिस्ट) कंप्यूटर साइंस/डेटा साइंस/गणित आदि में डिग्री 6 वर्ष
सीनियर मैनेजर (BI & Dashboard Development) बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी 6 वर्ष
मैनेजर (टैक्सेशन/अकाउंट्स) सीए/आईसीडब्ल्यूए 2 वर्ष
सीनियर मैनेजर (टैक्सेशन/अकाउंट्स) सीए/आईसीडब्ल्यूए 5 वर्ष
चीफ मैनेजर (इन्वेस्टर रिलेशंस) अर्थशास्त्र/कॉमर्स में ग्रेजुएशन 8 वर्ष

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये (केवल सूचना शुल्क) निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को भुगतान के समय पेमेंट गेटवे शुल्क भी अलग से देना होगा।

जानें आयु सीमा की शर्तें

पद न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
मैनेजर (डिजिटल प्रोडक्ट) 24 वर्ष 36 वर्ष
सीनियर मैनेजर (डिजिटल प्रोडक्ट) 27 वर्ष 39 वर्ष
प्रोडक्ट मैनेजर (डिजिटल लेंडिंग) 23 वर्ष 35 वर्ष
टेक्निकल ऑफिसर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) 23 वर्ष 35 वर्ष
टेक्निकल मैनेजर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) 25 वर्ष 37 वर्ष
सीनियर टेक्निकल मैनेजर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) 28 वर्ष 40 वर्ष
सीनियर मैनेजर (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी) 27 वर्ष 39 वर्ष
मैनेजर (सिक्योरिटी) 25 वर्ष 35 वर्ष
चीफ मैनेजर (डेटा साइंटिस्ट) 31 वर्ष 43 वर्ष
सीनियर मैनेजर (डेटा साइंटिस्ट/डेटा प्रोफाइलिंग/डेटा क्वालिटी एनालिस्ट/BI & Dashboard Development) 27 वर्ष 39 वर्ष
मैनेजर (टैक्सेशन/अकाउंट्स) 25 वर्ष 37 वर्ष
सीनियर मैनेजर (टैक्सेशन/अकाउंट्स) 28 वर्ष 40 वर्ष
चीफ मैनेजर (इन्वेस्टर रिलेशंस) 28 वर्ष 40 वर्ष

देखें आधिकारिक अधिसूचना

कैसे होगा चयन?

  • आवेदन की जांच और ऑनलाइन परीक्षा: सबसे पहले आवेदन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है, जिसमें रीजनिंग, अंग्रेजी, गणित और प्रोफेशनल नॉलेज से प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (यदि लागू हो) और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें व्यक्तित्व, संचार कौशल और कार्य क्षमता का आकलन किया जाएगा।
  • अंतिम चयन: उम्मीदवारों का अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा और/या इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयन संबंधित श्रेणी में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार होगा।

 

इतना मिलेगा वेतन

श्रेणी/पैमाना वेतनमान (लगभग)
JMG/S-I 48,480 से 85,920 तक
MMG/S-II 64,820 से 93,960 तक
MMG/S-III 85,920 से 1,05,280 तक
SMG/S-IV 1,02,300 से 1,20,940 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed