{"_id":"6a7442f9859089264908051f","slug":"woman-alleges-harassment-by-cab-driver-says-same-driver-got-her-ride-even-after-complaint-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: कैब में बैठी महिला के साथ हुआ ऐसा कि उड़ गई रातों की नींद, शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: कैब में बैठी महिला के साथ हुआ ऐसा कि उड़ गई रातों की नींद, शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत
Thu, 06 Aug 2026 03:23 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 06 Aug 2026 03:23 PM IST
सार
Viral: इंस्टाग्राम पर एक महिला ने कैब यात्रा के दौरान हुए परेशान करने वाले अनुभव को साझा किया है। महिला का आरोप है कि ड्राइवर ने पहले बातचीत और शायरी के बहाने नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की, फिर अलग-अलग नंबरों से लगातार कॉल किए। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अगली बुकिंग में उसी ड्राइवर का राइड स्वीकार करना महिला को और ज्यादा असुरक्षित लगा।
विज्ञापन
क्या ऐसे सुरक्षित हैं महिलाएं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैब की एक यात्रा उस समय डरावने अनुभव में बदल गई, जब एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई पूरी घटना साझा की। महिला का आरोप है कि कैब ड्राइवर ने पहले दोस्ताना व्यवहार किया फिर निजी संपर्क बनाने की कोशिश की और बाद में लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान किया। इतना ही नहीं शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अगली बार उसी ड्राइवर का उनकी राइड एक्सेप्ट करना उन्हें और भी असुरक्षित लगा। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
महिला ने सुनाई आपबीती
महिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि वह शाम करीब सात बजे ऑफिस से घर लौटने के लिए कैब में बैठी थीं। शुरुआत में सफर सामान्य रहा। रास्ते में ड्राइवर शायरी सुनाता रहा और महिला किसी तरह की बहस से बचने के लिए सिर्फ उसकी बातों पर प्रतिक्रिया देती रहीं। मंजिल पर पहुंचने के बाद ड्राइवर ने कहा कि अगर उन्हें आगे भी शायरियां सुननी हों तो उसका नंबर रख लें। महिला ने वहां से आसानी से निकलने के लिए नंबर ले लिया, लेकिन घर पहुंचते ही उसे डिलीट कर दिया।
ड्राइवर ने ऐसे महिला को किया परेशान
महिला के मुताबिक करीब दो दिन बाद एक अनजान नंबर से फोन आया। उन्होंने इसे किसी क्लाइंट का कॉल समझकर रिसीव किया, लेकिन दूसरी तरफ वही कैब ड्राइवर था। उसने पूछा कि क्या उन्होंने उसे फोन किया था। महिला ने तुरंत कॉल काट दिया। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से लगातार पांच बार कॉल किए गए। महिला ने सभी नंबर ब्लॉक कर दिए और कैब ऐप के जरिए ड्राइवर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
महिला ने सोशल मीडिया पर साझा की यह घटना
हालांकि, इसके बाद जो हुआ, उसने महिला को और ज्यादा डरा दिया। उनका कहना है कि अगली बार जब उन्होंने कैब बुक की तो शिकायत के बावजूद उसी ड्राइवर ने उनकी राइड स्वीकार कर ली। महिला ने बिना देर किए राइड कैंसिल कर दी। उन्होंने लिखा कि यह अनुभव बेहद डरावना था और उस ड्राइवर की गाड़ी में दोबारा सफर करना उन्हें बिल्कुल सुरक्षित नहीं लगा।
महिला ने उठाया यह सवाल
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में दूसरी कैब से सफर करते समय भी अनजान नंबरों से कॉल आते रहे। उनके साथ मौजूद एक सहयोगी ने जब फोन उठाया तो यह बात साफ हुई कि कॉल वही ड्राइवर कर रहा था। महिला का कहना है कि ऐप और वेबसाइट पर दिए गए सुरक्षा और शिकायत से जुड़े नंबर भी उस समय काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि राइड खत्म होने के बाद ड्राइवर को उनका निजी नंबर कैसे मिला और शिकायत दर्ज होने के बाद भी वह उनकी अगली बुकिंग कैसे स्वीकार कर सका। महिला ने इसे महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि एक महिला होने के नाते यह अनुभव उनके लिए बेहद असुरक्षित और परेशान करने वाला रहा।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
महिला की पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कैब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने दिल्ली-एनसीआर में महिला यात्रियों के लिए महिला ड्राइवर का ऑप्शन उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं कई लोगों ने ड्राइवरों के व्यवहार पर नाराजगी जताई। कुछ यूजर्स ने महिलाओं को पेपर स्प्रे और कोई सुरक्षा साधन साथ रखने की सलाह भी दी। कई लोगों का कहना था कि कंपनी का सपोर्ट सिस्टम मजबूत नहीं है और शिकायत के बाद भी यात्रियों को पूरी सुरक्षा का भरोसा नहीं मिल पाता।

View this post on Instagram