Lion Video: फुल स्पीड में चल रही थे ट्रेन, अचानक रेल पटरी पर आ गए 10 शेर, फिर जो हुआ जानकर नहीं होगा यकीन
Lion Video: पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के तहत आने वाले अमरेली जिले में लोको पायलटों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है। दरअसल, यहां पर 10 शेर अचानक रेल पटरी पर आ गए। फिर लोको पायलटों ने ऐसा फैसला लिया जिसकी वजह से उनकी तारीफ हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lion Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि 10 शेरों का झुंड रेल पटरी पार कर रहा है और तेज रफ्तार ट्रेन आ रही है। लेकिन इस दौरान लोको पायलट कुछ ऐसा करता है जिसकी वजह से लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कहा जाता है कि जंगल का यह इलाका लोको पायलटों के लिए एक संवेदनशील जोन है, क्योंकि यहां पर पल झपकते बड़ा हादसा हो सकता है।
यह पूरा मामला पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के तहत आने वाले अमरेली जिले का है। यहां पर धारी में रेलवे कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाई, जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, अचानक रेल पटरियों पर 10 एशियाई शेरों के झुंड आ गया। यह देखकर लोको पायलट ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर उन्हें सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद लोको पायलट और सहायक लोको पायल की जमकर तारीफ हो रही है। भारतीय रेलवे के भावनगर जोन के एक्स हैंडल से @DRM_BVP वीडियो शेयर किया गया है। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि ऐसे कर्मचारियों पर विभाग को गर्व है।
लोको पायलट अनीश एस. और सहायक लोको पायलट वीरेंद्रसिंह परमार हमेशा की तरह पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इंजन के केबिन से सामने रेल की पटरियां दिख रही थीं और ट्रेन तेजी से आगे बढ़ रही थी। इसकी दौरान लोको पायलट ने ट्रैक पर कुछ दूर में शेरों का झुंड देखा। इसमें छोटे शावक भी शामिल थे, जो पटरियों के आसपास घूम रहे थे।
🚆 Alert Loco Pilots Save 10 Asiatic Lions! 🦁
— DRM Bhavnagar (@DRM_BVP) August 4, 2026
A proud moment for Bhavnagar Division, Western Railway. The alertness and quick decision of Loco Pilot Shri Anish S. and Assistant Loco Pilot Shri Virendrasinh Parmar helped save a herd of 10 Asiatic Lions, including cubs, from a… pic.twitter.com/EAVAngEJ6f
Bhagwan Shiv Temple: इस प्रसिद्ध मंदिर में 300 साल से जल रही अखंड ज्योति, दिन में 3 बार रंग बदलता है शिवलिंग
यह ऐसा मौका था जब तुरंत फैसला लेना था। लोको पायलट ने बिना देर किए ट्रेन रोकने का फैसला लिया और तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगा दिया। रफ्तार में दौड़ती ट्रेन अचानक रुक गई और सामने ही कुछ दूर में शेरों का झुंड नजर आ रहा है। एक-एक पल कैमरे में कैद हो रहा था। शेरों का झुंड बेफिक्र पटरी के आसपास घूम रहा है। ट्रेन रोकने के बाद दोनों पायलटों ने काफी देर तक शेरों के पटरियों से दूर जाने का इंतजार किया। जब सभी शेर सुरक्षित जंगल के भीतर चले गए, तब ट्रेन को रवाना किया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
Viral: गेमिंग की लत पड़ी भारी, 8वीं के छात्र की गलती से परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, अब फीस भरने की चिंता
पश्चिम रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि गिर और आसपास के इलाकों से गुजरने वाले रेल मार्गों पर लोको पायलटों को विशेष तौर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए जाते हैं। दोनों लोको पायलटों ने साबित किया है कि भारतीय रेलवे सुरक्षित रेल परिचालन और वन्यजीव संरक्षण के प्रति भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।