Viral Video: चाय की चुस्की का आनंद ले रहे थे लोग, जंगली सूअर ने कर दिया अचानक हमला, डरावना वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर जंगली के सुअर के हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि चाय का आनंद ले रहे लोगों पर वह अचानक हमला करते देता है और चीख पुकार मच जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद हैरान करने वाला है। इसके साथ ही यह काफी डरावना है। यह वीडियो एक जंगली सूअर का है, लोगों आराम से बैठे लोगों पर अचानक हमला कर देता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि हमला अचानक हुआ था। देखिए कैसे एक जंगली सूअर ने बिना किसी चेतावनी के अचानक ग्रामीणों पर धावा बोल दिया। यह खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद हुआ है। अब यह सीसीटीवी फूटेज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक चाय दुकान पर कुछ लोग बैठे हैं। सभी लोग चाय की चुस्की का आनंद ले रहे हैं और आपस में बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान एक जंगली उन सभी बैठे लोगों पर हमला कर देता है। इस दौरान हैरान करने वाला दृश्य देखने को मिलता है।
हमला अचानक हुआ था।😱
— अभिजीत समोत्रा 🇮🇳 (@AbhijeetSamotra) August 5, 2026
देखिए कैसे एक जंगली सूअर ने बिना किसी चेतावनी के अचानक ग्रामीणों पर धावा बोल दिया। यह खौफनाक मंज़र CCTV में कैद हुआ है। pic.twitter.com/FzihVwf9Hy
Viral Video: जेबकतरों से बचने का ऐसा जुगाड़, फोन, बैग और ज्वेलरी पर चढ़ा दी टेप, वीडियो वायरल
जंगली सुअर लोगों पर अचानक इतना जोरदार हमला करता है कि टेबल और कुर्सियां गिर जाती हैं। कुर्सी और टेबर बैठ लोग नीचे गिर जाते हैं और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। साथ ही वहां चीख पुकार मच जाती है। वीडियो देखकर लगता है कि जंगली सुअर काफी गुस्से में है। वह हमला इतना अचानक करता है कि लोगों को समझ में नहीं आता है कि क्या करें।
Viral: B.Tech की डिग्री, हाथ में रैपिडो की बाइक, नौकरी की तलाश में राइडर ने कस्टमर को भेजा ऐसा मैसेज कि...
इसमें आप देख सकते हैं लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग का हाफ पैंट पहने शख्स पर इतना तेज हमला करता है कि वो चिल्लाने लगता है और उस पर कुछ सेकेंड लगातार हमला करता रहता है। वह शख्स हमले में घायल हो जाता है और वहीं पर गिर जाता है। इसके बाद सूअर वहां से भाग निकलता है। इसके बाद शख्स धीरे-धीरे किसी तरह उठता है। शख्स के सुअर के हमले में बुरी तरह घायल हो जाता है और ठीक से चल नहीं पा रहा है।